जयपुर। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच से चर्चाओं में आए संसद की लोकलेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने मंगलवार को यहां ऎलान किया कि वे जब तक समिति के अध्यक्ष हैं, भ्रष्टाचार मामलों को उजागर करते रहेंगे और जनता के सामने सच्चाई लाएंगे। वे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका साफ मानना है कि 'आम आदमी को लूट और उद्योगपतियों को छूट' यह नहीं चलेगा। जोशी को आशंका है कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला एक लाख 76 हजार करोड़ रूपए का नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा का हो सकता है।
जयपुर दौरे पर आए जोशी बिड़ला सभागार में 'संसद की लोकलेखा समिति और 2जी स्पेक्ट्रम' विषय पर बोल रहे थे। एक घंटे से भी ज्यादा लम्बे भाषण में उन्होंने जहां इस घोटाले की जांच की शुरूआत से लेकर रिपोर्ट सौंपने तक का सिलसिलेवार जिक्र किया, वहीं बीच-बीच में आने वाली बाधाओं और राजनीतिक दखल का भी खुलासा किया।
उन्होंने कई सवाल भी खड़े किए तो सुझाव व मांगें भी रखीं। जोशी ने कहा कि पीएसी में कोई दलगत राजनीति नहीं होती और यह निष्पक्ष काम करती है, लेकिन इस मामले में कांग्रेस ने ऎसा किया। कांग्रेस के दफ्तर में बैठकर चार-चार मंत्री समिति के अपने सदस्यों को हंगामा करने के लिए कहते रहे। उनका कहना था कि 3जी नीलामी से सरकार को 2 लाख करोड़ मिले, जबकि अनुमान 36 हजार करोड़ का ही था। इसी तरह 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से भी कहीं बड़ी आय होती।
उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के इस्तीफे की मांग उठाते हुए कहा कि उनके वित्त मंत्री कार्यकाल में यह सब कुछ हुआ। जोशी ने सवाल उठाया कि यहां प्रतिबंध है कि समिति मंत्रियों को नहीं बुला सकती, जबकि अनेक लोकतांत्रिक देशों में लोकलेखा समिति प्रधानमंत्री व मंत्रियों को बुला सकती है। नेपाल तक में यह व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सीबीआई का अलग अघिनियम बने, इसके निदेशक नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट जज की समिति पैनल बनाए।
हम बाबाओं के सहारे क्यों.....
क्या आप ऎसा नहीं मानते कि हमें अब बाबाओं का सहारा लेना पड़ रहा है, इसका मतलब क्या यह नहीं कि हमारी पकड़ कम हो रही है, हम खुद क्यों नहीं खडे होते? जयपुर दौरे पर आए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को मंगलवार को पार्टी प्रतिनिघियों के ही कुछ इस तरह के सवालों का सामना करना।
क्या आप ऎसा नहीं मानते कि हमें अब बाबाओं का सहारा लेना पड़ रहा है, इसका मतलब क्या यह नहीं कि हमारी पकड़ कम हो रही है, हम खुद क्यों नहीं खडे होते? जयपुर दौरे पर आए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को मंगलवार को पार्टी प्रतिनिघियों के ही कुछ इस तरह के सवालों का सामना करना।
जोशी ने सवेरे पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रदेशाध्यक्षों, प्रदेश पदाघिकारियों, मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों और प्रकोषों के संयोजकों की संयुक्त बैठक ली। इसमें भ्रष्टाचार, महंगाई, काला धन, महिला आरक्षण आदि विषयों पर कुछ पदाघिकारियों को सवाल पूछने का भी मौका दिया गया। काला धन व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बाबा रामदेव व अन्ना हजारे के आंदोलन का भी जिक्र आया और एक प्रतिनिघि ने जब बाबाओं का या दूसरों के सहारे की बात कही तो जोशी को भी कहना पड़ा कि हमें अपने को ज्यादा मजबूत ढंग से तैयार करना पड़ेगा। वैसे पार्टी भी इन मुद्दों को लेकर पहले से लड़ाई लड़ रही है और आंदोलन चल रहे हैं। एक सवाल यह आया कि कांग्रेस का ग्राफ नीचे जा रहा है पर भाजपा का ग्राफ ऊपर नहीं चढ़ रहा? इस पर जोशी ने स्वीकार किया कि यह बात जायज सी लगती है
0 comments: on "'भ्रष्टाचार,घोटालों को उजागर करता रहूंगा'"
Post a Comment