Support Anna, Support India.
Featured Posts

Wednesday, 27 July 2011

खनन घोटाला: 400 कंपनियां ने 4 सालों में 16085 करोड़ का लगाया चूना

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ती लग रही हैं। राज्य में करोड़ों रुपये के खनन घोटाले को लेकर लोकायुक्त जस्टिस संतोष हेगड़े की अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है। रिपोर्ट की एक कॉपी राज्यपाल को भी भेजी गई है।

सूत्रों के मुताबिक हेगड़े ने अपनी रिपोर्ट में येदियुरप्‍पा को दोषी पाया है। रिपोर्ट में येदियुरप्पा पर मुकदमा चलाने की सिफारिश की गई है। जस्टिस हेगड़े ने बेंगलुरु में शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज येदियुरप्पा पर कार्रवाई कर सकते हैं। गौरतलब है कि राज्यपाल ने कुछ दिनों पहले कहा था कि लोकायुक्त की रिपोर्ट उनके पास आने पर ही वह कोई कार्रवाई कर सकते हैं। लोकायुक्त ने अपनी रिपोर्ट में कर्नाटक के बेल्लारी समेत कई इलाकों में गैरकानूनी ढंग से चल रहे खनन को उजागर किया है।

जस्टिस हेगड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीएम येदियुरप्पा के परिवार को इस मामले में करीब 10 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई। उनके मुताबिक कर्नाटक सरकार ने अवैध खनन को रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए।  जस्टिस हेगड़े के मुताबिक कर्नाटक में अवैध खनन के चलते वर्ष 2006-2010 के बीच 16085 करोड़ रुपये का नुकसान सरकारी खजाने को हुआ है।  जस्टिस हेगड़े की रिपोर्ट 25208 पेज की है। इसमें 31 चैप्टर हैं और जरूरी दस्तावेज भी मौजूद हैं। हेगड़े ने अवैध खनन में शामिल ताकतवर लोगों से येदियुरप्पा परिवार को मिलने वाले फायदे का भी जिक्र किया है। 

हेगड़े की रिपोर्ट कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अनिल लाड को भी कटघरे में खड़ा करती है। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी पर भी इस रिपोर्ट में उंगली उठी है। लोकायुक्त ने रिपोर्ट कर्नाटक के मुख्य सचिव को सौंप दी है। इस बीच, मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक दो साल तक मुख्यमंत्री बने रहने के बयान के बाद बीजेपी ने येदियुरप्पा को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Digg Google Bookmarks reddit Mixx StumbleUpon Technorati Yahoo! Buzz DesignFloat Delicious BlinkList Furl

0 comments: on "खनन घोटाला: 400 कंपनियां ने 4 सालों में 16085 करोड़ का लगाया चूना"

Post a Comment