Support Anna, Support India.
Featured Posts

Monday, 27 June 2011

रामदेव पर कसा शिकंजा: कमजोर कड़ी ढूंढने में जुटी सीबीआई, आयकर की भी जांच


नई दिल्‍ली. सरकार पर हमला बोलने वाले बाबा रामदेव के खिलाफ अब सीबीआई का शिकंजा कसने लगा है। जांच एजेंसी ने हरिद्वार स्थित रामदेव की कंपनियों और फैक्ट्रियों से निकाले गए कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की है। सीबीआई बाबा रामदेव की 1100 करोड़ रुपये की संपत्ति की जांच में जुटी है कि इस धन को हासिल करने में योग गुरू ने किसी 'गलत तरीके' का इस्‍तेमाल नहीं किया।

हालांकि जांच एजेंसी रामदेव के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए इन कर्मचारियों पर ही निर्भर नहीं है बल्कि योग गुरू और बालकृष्‍ण जैसे उनके करीबियों और ट्रस्‍टों के आयकर से जुड़े रिकार्ड भी खंगाल रही है। सीबीआई इन दस्‍तावेजों के जरिये यह पता लगाने में जुटी है कि रामदेव की ओर से घोषित संपत्ति या आय में किसी तरह की कोई गड़बड़ी तो नहीं है।

तीन हफ्ते पहले बोरिया बिस्तर समेत बाहर निकाले गए योग गुरु रविवार को फिर दिल्ली पहुंचे गए। रामलीला मैदान में चार जून को पुलिस कार्रवाई में घायल राजबाला से जीबी पंत अस्पताल में मुलाकात करने के बाद बाबा रामदेव ने प्रेस कान्फ्रेंस में सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को पता चला है कि पिछले साल रामदेव की कंपनियों से करीब 40 कर्मचारियों को निकाला गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रामदेव की कंपनियों और फैक्ट्रियों में कर्मचारियों के चलते मुश्किलें आई हैं। 2006 में रामदेव की दिव्‍य योग फार्मेसी से करीब 400 कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया था। इस वजह से वामपंथी दलों ने योग गुरू की जमकर आलोचना की थी।
'रामदेव ने मिलाया विदेशी कंपनी से हाथ' 
स्‍वदेशी का नारा लगाने वाले योग गुरू बाबा रामदेव ने स्‍वीडन की कंपनी 'टेट्रा पैक' से हाथ मिलाया है। बाबा रामदेव के करीबी सूत्रों ने बताया कि योग गुरू ने अपने खाद्य एवं पेय कारोबार के विस्तार के लिए हाल ही में यह समझौता किया है। रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद टेट्रा पैक में अपना पहला उत्पाद 'आंवला रस' पहले ही पेश कर चुकी है। इसी तरह बाबा रामदेव ने अमेरिका में अपने नये उत्पादों की ब्रिकी के लिए वहां आयुर्वेदिक दवा कंपनी 'हर्बो वेद' को खरीदा है।

Digg Google Bookmarks reddit Mixx StumbleUpon Technorati Yahoo! Buzz DesignFloat Delicious BlinkList Furl

0 comments: on "रामदेव पर कसा शिकंजा: कमजोर कड़ी ढूंढने में जुटी सीबीआई, आयकर की भी जांच"

Post a Comment