अनशन के लिए घर से निकलते ही अन्ना हजारे को गिरफ्तार कर लेने की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को पूरा देश गलत ठहरा रहा है। अन्ना की गिरफ्तारी सवेरे करीब आठ बजे हुई।
संसद से सड़क तक अन्ना के समर्थन में जोरदार आवाजें उठीं। हंगामे के चलते संसद ठप हो गई, तो उत्तर प्रदेश में वकीलों ने काम का बहिष्कार कर अदालती कार्यवाही ठप करा दी। मजबूत जन लोकपाल के लिए आंदोलन कर रहे अन्ना हजारे को हिरासत में लिए जाने के बावजूद उनके समर्थकों का जोश कम नहीं है। दिल्ली सहित पूरे देश में अन्ना की मुहिम के समर्थन में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।
दिल्ली सहित तमाम शहरों में आंदोलन
दिल्ली में तो जगह-जगह अन्ना समर्थक सड़कों पर हैं ही, बेंगलुरु के एक स्कूल में बच्चों ने विरोध स्वरूप आज दोपहर का खाना नहीं खाया। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सैकड़ों अन्ना समर्थक आंदोलन के लिए इकट्ठा हुए। दिल्ली में प्रगति मैदान से मार्च निकालने की तैयारी में जुटे अन्ना समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ दिया है।
अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर, चंड़ीगढ़ आदि शहरों में लोग सड़को पर उतर कर आवाज उठा रहे हैं कि विरोध करना लोकतंत्र में जनता का हक है। सरकार ने इस हक का हनन किया है। इसके विरोध में वे आंदोलन जारी रखेंगे।













0 comments: on "मैं अन्ना हूं...तस्वीरों में देखिए सड़क पर आए हजारों अन्ना"
Post a Comment